सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

javascript variables in hindi

 आज हम javascript full course in hindi मे हम javascript variables in hindi के बारे में जानकारी देते क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- 

javascript variables in hindi:-

कम्प्यूटर की मेमोरी ऐसी स्थिति जिसमें वैल्यू को किसी नाम से store व manipulate किया जा सके , वेरियेबल कहलाती है । javascript loosely typed होती है इसलिए इसका एक ही वेरियेबल विभिन्न प्रकार का डाटा store कर सकता है । 
जावास्क्रिप्ट में किसी वेरियेबल को डिक्लेयर करने के लिए var स्टेटमेन्ट का प्रयोग किया जाता है । इन वेरियेबल्स में declaration के समय अथवा बाद में वैल्यूज़ assign की जा सकती है ।

var statement syntax:-

var variable [ = value ] [ , variable2 [ = value2 ] , ... ] 
variable : उस वेरियेबल का नाम जिसे declare किया जाना है । 
value : वेरियेबल को assign किया जाने वाला मान
स्टेटमेन्ट में use assignment operator ( = ) वेरियेबल को initial value प्रदान करता वेरियेबल के declaration के लिए var कीवर्ड का प्रयोग optional है , इसका प्रयोग किये बिना भी वेरियेबल declare किया जा सकता है । 
जावास्क्रिप्ट भाषा case sensitive होती है इसलिए वेरियेबल के एक ही नाम को स्थिति में लिखने पर ये समान नहीं माने जाते हैं । 

Local and Global Variables in hindi:-

वेरियेबेल की स्क्रिप्ट और फंक्शन में उपलब्धता को वेरियेबल का स्कोप कहते हैं । वेरियेबल का स्कोप इस पर निर्भर करता है कि वह किस स्थान पर डिफाइन किया गया है । वेरियेबल का स्कोप वह सीमा या क्षेत्र है जिसमें कि उसका declaration और qssignment सम्भव है ।

Global Variables in hindi:-

ग्लोबल वेरियेबल वह वेरियेबल होता है जिसे फंक्शन से बाहर var कोवर्ड युक्त स्टेटमेन्ट से declare किया गया हो , यह ग्लोबल वेरियेबल किसी भी विण्डो में चल रही जावास्क्रिप्ट से axis किया जा सकता है । 

local variable in hindi:-

लोकल वेरियेबल ऐसा वेरियेबल होता है जिसे किसी फंक्शन में है और } ब्रेकेट के मध्य की सीमा में declare किया जाता है , अर्थात् लोकल वेरियेबल किसी फंक्शन की बाऊन्ड्री में ही declare व use किये जाते हैं । 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें