सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ahilya Bai Holkar story part-12

पुण्यश्लोका लोकमाता अहल्यादेवी होलकर:-

Ahilya Bai Holkar story part in hindi

पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर- देवी के प्रशासन के कुछ विशेष तथ्य:-

1. देवी अहल्याबाई की न्याय व्यवस्था धनप्राप्ति के लिये नहीं थी।

2. धारणाशक्ति एवं समझदारी अद्वितीय होने के कारण किसी भी बात का मर्म सहजता से ग्रहण करके सही व त्वरित निर्णय देने की उनकी क्षमता थी। उनके आदेश मार्मिक होते थे।

3. दिल्ली बादशाह का एक पत्र लेकर एक सेवक आया। उसने कहा कि पत्र बादशाह का है और स्वागत के लिये दो कदम आगे बढ़कर पत्र लेना चाहिये। तब देवी अहल्याबाई ने निर्भयता से कहा कि "श्रीमंत पेशवा ने बादशाह को जागीर दी है इस कारण उसके पत्र का इतना सम्मान करने की कोई आवश्यकता नहीं है।" कितना साहस एवं स्वाभिमान था अहल्याबाई में!

4. धर्मपरायणता व परधर्म सहिष्णुता जहाँ होती है वहाँ कूटनीति निपुणता नहीं होती। जहाँ कूटनीति कुशलता व कल्पकता होती है वहाँ धार्मिक वृत्ति, कर्तव्यभावना नहीं दिखाई देती है। धैर्य व पराक्रम के साथ विनम्रता नहीं होती। शक्ति व वैभव जहाँ है वहाँ चारित्र्य एवं सात्विकता का दर्शन नहीं होता है। परन्तु ये सभी व्यावहारिक सत्य देवी अहल्याबाई में साकार हुए थे।

5. सारासार विवेक, प्रचंड स्मरण शक्ति, निष्कपटता, निष्कामवृत्ति व ईश्वर पर असीम श्रद्धा का सुन्दर संगम अर्थात् देवी अहल्याबाई। मनुष्य जन्म से नहीं तो सत्कार्य एवं सद्व्यवहार से महान् होता है।

6. अपराधी, दोषी व्यक्तियों के प्रति देवी का रवैय्या बड़ा कठोर था। उनको बन्दी बनाकर कठोर दण्ड भी देती थी। परन्तु दूसरी ओर उनके परिवारजनों के प्रति बहुत दयालु रहती थी। उनके एक पत्र में उल्लेख मिलता है कि हर कैदी के बच्चे और पत्नी को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति एक सेर जवार दिया जाने का आदेश था। कैदियों के प्रति सहृदयता का व्यवहार कर उनकी अपराधी प्रवृत्ति कम करने का उनका प्रयोग था।

देवी अहल्याबाई ने 18वीं सदी में जो विचार किया था, उसका प्रयोग अभी सुप्रसिद्ध कारागृह अधीक्षिका श्रीमती किरण बेदी ने यशस्विता से किया है। एक व्यक्ति बन्दी बनाया जाता है तो परिवार के अन्य लोगों की भी प्रवृत्ति अपराधी बन सकती है। 

जीवन का अपराधीकरण अधिक होता जाना सामाजिक स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है। इसका विचार आज एक स्त्री ही कर सकती है।

7. देवी अहल्याबाई की न्याय व्यवस्था विकेंद्रित थी। पंचायत का निर्णय सामान्यतः अन्तिम था। जब तक ऊपर के अधिकारी तक कोई शिकायत नहीं की जाती, देवी अहल्याबाई पंचायत न्यायालय के निर्णय में हस्तक्षेप नहीं करती थीं।

8. राजा राज्य का स्वामी नहीं, विश्वस्त है इस भावना से प्रजा के सर्वाधिक कमजोर घटक पर भी अन्याय न हो इसकी चिंता वह करती थी। राजा मात्र होकर भी प्रजातंत्र का एक आदर्श उन्होंने प्रस्तुत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

शिक्षक का व्यवहार कैसा होना चाहिए? (What should be the behaviour of a teacher?)

 शिक्षक का व्यवहार कैसा होना चाहिए:-  शिष्य एवं शिक्षक के बीच शिष्टाचार-1:- एक विद्यार्थी अपने शिक्षक से ज्ञान प्राप्त कर जीवन में अग्रसर होता है, अपने जीवन का निर्माण करता है। जो विद्यार्थी अच्छे गुणों को ग्रहण कर शिष्टाचारी बनकर जीवन- पथ पर आगे बढ़ता है; जीवन में उच्च पद, सम्मान आदि प्राप्त करता है और उसको समाज में एक आदर्श व्यक्तित्व का दर्जा प्राप्त होता है। दूसरी ओर वह शिष्य है, जो अशिष्ट है। वह इस दुनियां में आता है और चला जाता है। उसका जीवन कीड़े-मकोड़े की तरह होता है- अर्थात् उनका कोई अस्तित्व नहीं होता। वह निरुद्देश्य जीवन जीते मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। जहाँ एक ओर विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों, शिक्षकों के साथ सम्मानजनक उचित व्यवहार करना चाहिए, वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को भी अपने शिष्यों, विद्यार्थियों के सम्मान का उचित ध्यान रखना चाहिए, अर्थात् दोनों का एक-दूसरे के प्रति शिष्टाचार आवश्यक है।  शिष्य एवं शिक्षक के बीच शिष्टाचार-2:- विद्यार्थी को अपना कार्य स्वयं करना चाहिए, न कि अपने माता-पिता अथवा अभिभावक पर निर्भर होना चाहिए। जो विद्यार्थी अपना कार्य स्वयं कर...