सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरस्वती राजमणि कौन थी ?

सरस्वती राजमणि :-

 सरस्वती राजमणि आजाद हिंद फौज के लिए काम करने वाली सबसे कम उम्र की महिला गुप्तचर...

  हम में से कितने लोगों ने सरस्वती राजमणि के बारे में सुना है? अधिकांश लोगों ने उनके बारे में कभी सुना भी नहीं है। जबकि वे आजाद हिंद फौज के लिए काम करने वाली सबसे कम उम्र की महिला गुप्तचर थीं।

सरस्वती राजमणि का जन्म रंगून में हुआ था। उनके पिता रंगून के सबसे संपन्न भारतीयों में से एक थे। वे त्रिची की एक सोने की खान के मालिक थे।

 सरस्वती राजमणि के पिता भी अंग्रेजों के विरुद्ध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय थे। बार-बार अंग्रेजों द्वारा की जाने वाली धरपकड़ से बचने के लिए वे रंगून चले गए और वहीं बस गए। वहाँ से भी वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए निरंतर कार्य करते रहे।

 सरस्वती राजमणि भी उनके पद चिह्नों पर चलकर देश को स्वतंत्र कराने में अपना योगदान देना चाहती थीं। उन्हें अपने परिवार से भी पूरा सहयोग मिला।

सरस्वती राजमणि का जन्म 1927 में हुआ था। बाल्यकाल से ही उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विषय में सुना था। वास्तव में नेताजी ने ही उनका नाम सरस्वती रखा था। इसके पीछे भी एक रोचक कथा है:

बात 1942 की है, नेताजी आजाद हिंद फौज के लिए स्वयंसेवक और धन की व्यवस्था करने के सिलसिले में रंगून आए हुए थे। 15 वर्षीय राजमणि ने भी उनका भाषण सुना।

सुभाष चंद्र बोस ने अपने भाषण में बर्मा में रह रहे भारतीयों को अंग्रेजों के विरुद्ध शस्त्र उठाने के लिए कहा ताकि भारत से अंग्रेजों को खदेड़ा जा सके। सरस्वती राजमणि पर उनकी इस बात का इतना प्रभाव पड़ा कि वह अपने घर जाकर अपने सारे सोने, चाँदी और हीरे के गहने लाई और आजाद हिंद फौज को उसी समारोह में दान कर दिए। उनके पिता ने पहले ही आजाद हिंद फौज को बहुत दान किया हुआ था। 

जब यह गहने दान करने वाली बात नेताजी के सामने आई तो उन्हें लगा कि सम्भवतः राजमणि ने अपने बाल सुलभ व्यवहार में यह दान किया है। *नेताजी स्वयं वह गहने लेकर सरस्वती राजमणि के घर पहुँचे और उन्हें वह गहने वापस लेने के लिए कहा। परंतु राजमणि ने स्पष्ट मना कर दिया। उनका कहना था कि वह सारे गहने उनके अपने थे, उनके परिवार के नहीं।*

 उनके (राजमणि) के ऐसे दृढ़ निश्चय और प्रखर देशभक्ति को देखकर नेताजी ने उनका नाम 'सरस्वती' रख दिया। नेताजी ने कहा- "लक्ष्मी आती-जाती रहती है, परंतु सरस्वती नहीं..।" मुझे इस बेटी में सरस्वती का वास दिख रहा है। तब से ही राजमणि, सरस्वती राजमणि बन गई।

  द्वितीय विश्व युद्ध के बाद आजाद हिंद फौज को समाप्त घोषित कर दिया गया। नेताजी के निर्देश पर सरस्वती राजमणि अपने परिवार के साथ भारत वापस आ गईं। उनके परिवार ने अपना सारा धन- वैभव पहले ही भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया था। भारत लौटकर इस परिवार को एक बहुत ही सामान्य गरीब परिवार की भाँति रहना पड़ा। यहाँ तक कि उनके परिवार के विषय में किसी को कुछ पता तक नहीं था।
  तत्पश्चात सन्  2005 में एक समाचार पत्र ने सरस्वती राजमणि के विषय में खबर छापी कि कैसे वह छोटे से एक कमरे के मकान में अपनी स्वतंत्रता सेनानी पेंशन के जरिए अत्यंत कठिनाई से जीवन यापन कर रही हैं।

● अपने इस सारे संघर्ष के उपरांत भी वे इस समय समाज से पुराने कपड़े एकत्रित करके उन्हें सिलकर पहनने योग्य बनाकर फिर उनको जरूरतमंद गरीब लोगों में बाँट देती थीं।
● उन्होंने अपनी स्वतंत्रता सेनानी पेंशन में से वर्ष 2006 के सुनामी आपदा पीड़ितों के लिए भी योगदान दिया था।
● तमिलनाडु की तत्कालीन मुख्यमंत्री सुश्री जयललिता ने उन्हें एक घर और पांच लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित किया था।
13 जनवरी, 2018 को हृदयाघात से  सरस्वती राजमणि का स्वर्गवास हो गया..। जीवन में अनामिकता रखी, और जीवन के बाद भी अज्ञात, अनामिक बनी रहीं- इतिहास भी मौन रहा...
नेताजी के नेतृत्व में गुमनाम रहकर देश की स्वतन्त्रता के लिए 'राष्ट्राय स्वाहा, इदम् न ममः' के समर्पित भाव से काम करने वाली ऐसी वीरांगना सरस्वती राजमणि को हमारा कोटि कोटि नमन्।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...