सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

How to start PowerPoint : PowerPoint कैसे Open करे

 आज हम computers in hindi मे How to start PowerPoint - powerpoint tutorial in hindi के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-

How to start PowerPoint (PowerPoint कैसे start करे):-

 PowerPoint को start करने के लिए सबसे पहले अपने computer को on कीजिए उसके बाद Start → | Program → MS Power Point option को select करके क्लिक कीजिए । Power Point चालू होता है Power Point की विण्डो Monitor की स्क्रीन पर आ जायेगी । यही Power Point का खुलना कहलाता है । Power Point की विण्डो में  option मौजूद होते हैं :-

1. Title Bar:-

विण्डो के सबसे ऊपर वाले हिस्से में एक पट्टी होती है जिसमें Power Point का नाम तथा दूसरे किनारे पर विण्डो के आकार को छोटा , बड़ा और बन्द करने के लिए क्रमशः Minimize , Maximize और Close Button होते हैं ।

2. Menu Bar:-

Title Bar के ठीक नीचे वाली पट्टी को मीनू बार कहते हैं । इस बार में File , Edit , View , Insert , Format , Tools , Slide Show , Window तथा Help आदि बटन होते हैं । 

3. Standard Tool Bar:-

Menu Bar के ठीक नीचे वाली पट्टी जिसमें छोटे - छोटे चित्रों के रूप में विभिन्न कमाण्ड तथा option दिए हुए रहते हैं , को Standard Tool Bar कहा जाता है । 

4. Format Bar :-

Power Point की विण्डो में एक फॉर्मेट बार भी होती है । इसकी सहायता से user को फॉन्ट का टाइप , प्रकार व साइज , रंग , रेखांकन आदि की व्यवस्था प्रदान की जाती है ।

5. Status Bar:-

इसकी सहायता से user अपने प्रस्तुतीकरण के सम्बन्ध में उचित जानकारी प्राप्त कर सकता है । इसमें विभिन्न प्रकार के View बटन बने हुए होते हैं । इनकी सहायता से प्रयोक्ता अपनी स्लाइड को अलग - अलग तरीके से देख सकता है । 

6. Drawing Tool Bar :-

मुख्य स्क्रीन के नीचे दायीं ओर ड्राइंग टूल बार होती है । इसकी सहायता से अपने प्रस्तुतीकरण में हम वृत्त , आयत , रेखांकन आदि का कार्य कर सकते हैं । 

7. Insert:-

इस कमाण्ड के द्वारा हम अपने प्रस्तुतीकरण में नया object जोड़ सकते हैं । इसके द्वारा New Slide , Duplicate slids , Slide Number , Date & Time , Symbol Charts , Table आदि objects को जोड़ा जा सकता है । 

8.Spelling:-

इस कमाण्ड के द्वारा हम अपने Text की भाषा की spelling की जाँच व उनका शुद्धीकरण कर सकते हैं । इसके द्वारा जो Dialog Box प्रकट होता है उसे change कमाण्ड द्वारा सही किया जा सकता है । इसके द्वारा हम व्याकरण सम्बन्धी गलती को भी ठीक कर सकते हैं ।

9. Macro:-

यदि user किसी कार्य को बार - बार करना चाहता है तो उस कार्य के लिए उसे बार - बार कमाण्ड देने पड़ते हैं । Macro की सहायता से हम उस कार्य को बार - बार कर सकते हैं जिसके लिए बार - बार कमाण्ड देने की आवश्यकता नहीं होती है । 

10. Preset Animation:-

 इस कमाण्ड का उपयोग Text तथा Objects को एनीमेशन प्रभाव देने के लिए किया जाता है । यदि हम Chart , Clip Art , Object तथा Text को अलग- अलग Animation प्रभाव देना चाहते हैं तो इस कार्य के लिए Custom Animation Command को काम में लेना होगा । 

11. Hide Slide ( हाइड स्लाइड ):-

 यदि user अपने साथियों को अपनी slide नहीं दिखाना चाहता है तो वह Hide Slide कमाण्ड की सहायता से किसी भी slide को छिपा सकता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...