सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ms excel functions in hindi

 आज हम computer in hindi मे ms excel functions in hindi(एमएस एक्सेल में फंक्शन क्या है) - Ms-excel tutorial in hindi के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-

ms excel functions in hindi (एमएस एक्सेल में फंक्शन क्या है):-

वर्कशीट में लिखी हुई संख्याओं पर फॉर्मूलों की सहायता से विभिन्न प्रकार की गणनाएँ की जा सकती हैं , जैसे — जोड़ना , घटाना , गुणा करना , भाग देना आदि । Function Excel में पहले से तैयार ऐसे फॉर्मूले हैं जिनकी सहायता से हम जटिल व लम्बी गणनाएँ आसानी से कर सकते हैं । Cell Reference में हमने यह समझा था कि फॉर्मूलों में हम जिन cells को काम में लेना चाहते हैं उनमें लिखी वास्तविक संख्या की जगह सरलता के लिए हम उन सैलों के Address की रेन्ज का उपयोग करते हैं । अत : सैल एड्रेस की रेन्ज के बारे में भी जानकारी होना आवश्यक होता है । सैल एड्रेस से आशय सैल के एक समूह या श्रृंखला से है । यदि हम किसी गणना के लिए B1 से लेकर F1 सैल को काम में लेना चाहते हैं तो इसके लिए हम सैल B1 , C1 , D1 , E1 व FI को टाइप करें या इसे सैल Address की श्रेणी के रूप में B1:F1 टाइप करें । किसी सैल Address की Range को लिखने के लिए सबसे पहले उस सैल Address समूह का प्रथम सैल तथा अन्तिम सैल टाइप करना होता है ।
Example:-
सैल एड्रेस के रेन्ज के रूप में लिखना       सैल एड्रेस रेन्ज में शामिल सैल

BI : FI                  पहली लाइन में B1 से लेकर F1 तक के सैल
A1 : A20           A column में 1 से 20 तक की लाइनों के सैल
AI0 : D20            A से D कॉलम में 10 से 20 तक की पंक्तियों के सैल

एक्सल फंक्शनों का प्रयोग ( Use of Excel Functions in hindi) :-

श्रेणी                      कार्य 
Function            ब्याज , ह्रास , ऋण भुगतान , वर्तमान मूल्य ( PV ) आदि की गणना करने हेतु । 
Date and Time वर्ष , तारीख , दिन व समय की गणना करने हेतु ।
Math & Trig      गणितीय गणनाएँ , जैसे Logarithm , कोण व डिग्री की                                  गणना करने हेतु ।
Statistical          योग , औसत , मध्यका , बहुलक , सहसम्बन्ध व अन्य                                        उच्चस्तरीय गणनाओं हेतु ।  
Lookup & Reference  Range के मूल्यों की गणना व Hyperlink बनाने हेतु । 
Information      सैल में सूचना लेने हेतु । 
Logical               सैल एड्रेस रेन्ज में शामिल सैल किसी तर्क का मूल्यांकन करने हेतु जिसका उत्तर सही या गलत में आये । 
Database            Excel Database से मूल्यों की गणना करने हेतु । 
Text                    Text को जोड़ना या Upper Case व Lower Case को बदलने के लिए ।
ज्योंही selected cell में Type करते हैं या Formula Bar में = चिन्ह पर click करते हैं , वैसे ही नेम बॉक्स बदलकर Function Box का कार्य करने लगता है । Down Arrow पर click करके हाल ही में काम में लिए गए फंक्शनों की लिस्ट स्क्रीन पर देखी जा सकती है । किसी फंक्शन को select करने पर वह फंक्शन काम करने योग्य स्थिति में आ जाता है व cell की range व अन्य सभी वांछित जानकारी देने के बाद वह उस function का परिणाम cell में दे देता है । इसको खोलने का तरीका इस प्रकार है 
1 . Menu Bar में Insert Menu की लिस्ट में मौजूद function option को click करके ,
2 . Tool Bar में उपलब्ध " fx " की Icon को click करके । इस प्रक्रिया के द्वारा Paste function दिखाई देता है ।

Important function Ms excel in hindi:- 

1.Sum ( ):-

इसका उपयोग एक से अधिक संख्याओं को जोड़ने के लिए किया जाता है । 
Example:-
=sum ( 2,5,7 ) 14 
=sum ( B1 , B7 ) B1 व B7 की संख्याओं का योग । 
=sum ( AL : A7 ) A1 से A7 तक की संख्याओं का योग । 

2. Average ( ):-

इसका उपयोग 1 से अधिक संख्याओं का औसत ज्ञात करने के लिए किया जाता है।
=Average ( 8,9,4 )     7 
=Average ( A2 : A8 ) A2 से A8 तक की संख्याओं का औसत ।

 3.STDEV():-

 इस Function का उपयोग संख्याओं का मानक विचलन निकालने के लिए किया जाता है । 
Example:- 
=STDEV ( 22,30 , 14 ) 14.05 
=STDEV ( AI : A5 ) AI से A5 तक की संख्याओं का मानक विचलन । 

4. MAX ():- 

इसका उपयोग दी गई संख्याओं की सूची में से सबसे बड़ी संख्या को प्राप्त करने के लिए किया जाता है ।
Example:- 
= MAX ( 10,15,14 ) 15 
= MAX ( AL : A7 ) AI से A7 में सबसे बड़ी संख्या । 

5. MIN ( ):-

इसका उपयोग दी गई संख्याओं में से सबसे छोटी संख्याओं को देखने के लिए किया जाता है । 
Example:- 
= MIN ( 10,5,15 ) 5 
= MIN ( B1 : B8 ) BI से B8 में सबसे छोटी संख्या । 

6.Count ( ):-

 इसका उपयोग किसी सूची में से संख्यात्मक संख्याओं की मात्रा को बताने के लिए किया जाता है । 
Example:-
= Count ( 5 , " A " , 5,3 ) 3 
= Count ( B1 : B8 ) B1 से 88 तक संख्यात्मक Cell की मात्रा । 

7.SQRT ( ):-

इस Function के द्वारा किसी भी धनात्मक संख्या का वर्गमूल निकाला जा सकता है । ऋणात्मक संख्या होने पर #NUM ! Error आती है ।
Example:-
= SQRT ( 9 ) 3 
= SQRT ( A3 ) A3 में उपस्थित संख्या का वर्गमूल 
= SQRT ( -5 ) #NUM !

 8. Power ( ) :-

इसके द्वारा किसी भी संख्या का वर्ग ज्ञात किया जा सकता है । इसको Power ( x , y ) लिखा जाता है । यहाँ पर x संख्या का वर्ग y है । 
Example:-
= POWER ( 5,2 ) 25 
= POWER ( 9,4 ) 6561 

9. INT ( ) :-

इसका उपयोग किसी संख्या में से Integer भाग को दर्शाने के लिए किया जाता है । 
Examples:-
= INT ( 12,25 ) 12 
= INT ( 115,99 ) 115

If Function in hindi:-

 यह function एक तार्किक function है , जिसके द्वारा किसी cell में लिखी गई संख्या की किसी अन्य संख्या या Label से तुलना की जाती है । यदि तुलना का परिणाम हाँ में है तो बताई गई एक क्रिया की जाती है । यदि तुलना का परिणाम ना में है तो बताई गई दूसरी क्रिया की जाती है । इस क्रिया के अन्तर्गत कोई भी संख्या या लेबल लिखा जा सकता है अथवा किसी भी प्रकार की गणना को भी पूरा किया जा सकता है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...