सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेटवर्क टोपोलॉजी क्या हैं और उसके कितने प्रकार हैं - what is network topology

टोपोलॉजी क्या होती हैं?(what is topology) :- टोपोलॉजी नेटवर्क की आकृति या लेआउट को कहा जाता है | नेटवर्क के विभिन्न नोड किस प्रकार एक दुसरे से जुड़े होते है तथा कैसे एक दुसरे के साथ कम्युनिकेशन स्थापित करते है, उस नेटवर्क को टोपोलॉजी ही निर्धारित करता है टोपोलॉजी फिजिकल या लौजिकल होता है| Computers को आपस में जोडने एवं उसमें डाटा Flow की विधि टोपोलाॅजी कहलाती है। वास्तव में टोपोलॉजी का मतलब  नेटवर्किंग  में  नेटवर्क को  डिजाइन (Design) करना ।
नेटवर्क टोपोलॉजी क्या हैं और उसके कितने प्रकार हैं -  what is network topology

टोपोलॉजी किसी नेटवर्क में कम्प्यूटर के ज्यामिति व्यवस्था (Geometric arrangement) को कहते है |

नेटवर्क टोपोलॉजी क्या हैं ? (What is network topology):- किसी भी नेटवर्क की टोपोलॉजी से तात्पर्य है उसमें केबल्स (cables) कंप्यूटर्स और पेेरीफेरल्स डिवाइस (peripherals devices) का कॉन्फ़िगरेशन करना। या हम कह सकते हैं की नेटवर्क में कंप्यूटरों , तारो  और अन्य कंपोनेंट्स (components) के फिजिकल लेआउट (physical layout) से होता है। टोपोलॉजी नेटवर्क बनाने का  एक आधार भी है।
किसी नेटवर्क की टोपोलॉजी उस नेटवर्क की क्षमताओ (Capabilities) को प्रभावित करती हैं।
इसी नेटवर्क के टोपोलॉजी का चयन  निम्न बातों पर  निर्भर करता है -
(1) नेटवर्क की वृद्धि (Growth)
(2) उपकरणों (Equipment)की क्षमता
(3) नेटवर्क को प्रबंध (manage) करने का तरीका
(4) नेटवर्क की आवश्यकता हो के अनुसार उपकरण का प्रकार
किसी भी नेटवर्क को अच्छे तरीके से कार्य करने के लिए टोपोलॉजी को निर्धारित करने की आवश्यकता होती है।टोपोलॉजी यह बताती हैं की नेटवर्क पर मेंं कंप्यूटर कैसे कम्युनिकेट (communicate) करेंगे।
नेटवर्क को इंस्टॉल(Install) करने का मतलब कंप्यूटर्स को केवल तार से जोड़ना नहीं होता है। नेटवर्क को स्थापित करने के लिए  अलग अलग  तरह  के  तार (Cables),  नेटवर्क  कार्ड्स (Network cards),ऑपरेटिंग सिस्टम(Operating system) के साथ साथ विभिन्न प्रकार के व्यवस्थापन(Arrangements) की आवश्यकता भी होती हैं।
मुख्य रूप से निम्न 4 बेसिक टोपोलॉजी है, जिनसे अन्य टोपोलॉजी का निर्माण किया जा सकता है-
(1) बस टोपोलॉजी (Bus topology)
(2) स्टार टोपोलॉजी (Star topology)
(3) रिंग टोपोलॉजी (Ring topology)
(4) मेष टोपोलॉजी (Mesh topology)
इन चारों टोपोलॉजी को एक साथ कंबाइन(combine) कर अलग अलग प्रकार के जटिल हाइब्रिड टोपोलॉजी (Typical hybrid topology) का निर्माण  भी  किया  जा सकता है। सर्वप्रथम  उपरोक्त  4  टोपोलॉजी  को  समझाना आवश्यक हैं ।

(1) बस टोपोलॉजी (Bus topology):-बस टोपोलॉजी (Bus Topology) में एक ही तार (Cable) का प्रयोग होता है और सभी कम्प्यूटरो को एक ही तार से एक ही क्रम में जोड़ा जाता है | तार के प्रारम्भ तथा अंत में एक विशेष प्रकार का संयंत्र (Device) लगा होता है जिसे टर्मिनेटर (Terminator) कहते है | इसका कार्य संकेतो (Signals) को नियंत्रण करना होता है |
Bus topology
बस टोपोलॉजी को लीनियर बस (Linear bus) भी कहा जाता है क्योंकि इसमें कंप्यूटर्स एक सीधी लाइन में जुड़े होते हैं । यह सबसे सरल और साधारण तरीका है। सभी डिवाइस (Devices) एक केंद्रीय तार (Central cable) से जुड़े होते हैं ।
बस टोपोलॉजी नेटवर्क में एक समय में एक ही कंप्यूटर डाटा transmit कर सकता है चूंकि किसी बस नेटवर्क में एक समय में एक ही कंप्यूटर डाटा भेज सकता है अतः बस से जुड़े हुए कंप्यूटरों की संख्या नेटवर्क के परफॉर्मेंस (Performance) को प्रभावित करते हैं।
बस टोपोलॉजी नेटवर्क में कंप्यूटर डाटा की ऐड्रेसिंग (Addressing) कर डाटा को इलेक्ट्रॉनिक सिगनल (Electronic singnals) के रूप में नेटवर्क में सभी कंप्यूटर को भेजा जा सकता जाता है तथा डाटा को केवल उसी कंप्यूटर द्वारा एक्सेप्ट (Accept) किया जाता है, जिसका ऐड्रेस (Address) डाटा में एनकोड (Encode) किया गया होता है और अन्य सभी के द्वारा डाटा को डिस्कार्ड (Discard) कर दिया जाता है।
 बस से जुड़े हुए कंप्यूटरों की संख्या कितनी अधिक होती है,कंप्यूटरों को बस पर अपना डाटा भेजने के लिए  उतनी ही अधिक देर  तक प्रतीक्षा  करनी पड़ती है, इसलिए नेटवर्क का परफॉर्मेंस (Performance) धीमा (Slow) हो जाता है।
 वास्तव में नेटवर्क का परफॉर्मेंस (Performance)  केवल  नेटवर्क में  कंप्यूटर  की संख्या पर  निर्भर नहीं करता है, बल्कि  यह निम्न  कारको(Factors)  पर भी  निर्भर करता है।
q नेटवर्क में प्रयुक्त कंप्यूटर्स की हार्डवेयर हार्डवेयर क्षमताएं (Hardware capabilities)
q वेटिंग में लगे हुए कमांड्स (Commands) की संख्या
q नेटवर्क में प्रयुक्त तार (Cable) के प्रकार
q नेटवर्क में कंप्यूटर्स के बीच की दूरियां (Distance)
 बस टोपोलॉजी में तार के दोनों सिरों पर एक कंपोनेंट (Component) लगाया जाता है जिसे टर्मिनेटर (Terminator) कहते हैं जो फ्री सिगनल (free signals) को अवशोषित (Adsorb) कर लेता है।
 जैसे-जैसे किसी ऑफिस संस्था का साइज (Size) बढ़ता है  वैसे वैसे  नेटवर्क के साइज (Size) को बढ़ाने की आवश्यकता होती है, इसके लिए या तो तार  को लंबा करने के लिए बैरेल कनेक्टर (Barrel connector) का प्रयोग  किया  जा  सकता है या हम  इसके लिए रिपिटर (Repeater) का प्रयोग भी कर सकते हैं।
 तार का हर सिरा (End) या तो  कंप्यूटर या  कनेक्टर (connecter)  में Plugged होता है, यदि plugged नहीं है  तो उसे  टर्मिनेटर (Terminator) से  टर्मिनेट (Terminate) किया जाना आवश्यक है  ताकि सिग्नल को  बाउंस (Bounce) होने से  रोका जा सके। यदि सिग्नल (Signals) बाउंस (Bounce) हो जाता है  तो सभी नेटवर्क  एक्टिविटी (Network activity) रुक जाती है और  नेटवर्क  डाउन (Down) हो जाता है।
 रिपिटर  या कनेक्टरस (Connectors) में से चयन सावधानीपूर्वक करना चाहिए चौकी रिपिटर क्योंकि रिपीटर सिग्नल को नेटवर्क में आगे भेजने के लिए  उसकी शक्ति (Strength) को बढ़ाते है जबकि Connectors सिग्नल्स को कमजोर करते हैं।
लाभ (Advantages):- बस टोपोलॉजी नेटवर्क में Cabling का खर्चा कम होता है और इसके साथ काम करना आसान होता है। सिस्टम साधारण और विश्वसनीय होता है। बस टोपोलॉजी को विस्तृत करना आसान होता है।
 दोष (Disadvantage):- बस टोपोलॉजी नेटवर्क में ट्रैफिक लोड अधिक होने पर नेटवर्क धीरे (Slow) हो जाता है।
 इसमें समस्याओं का पता लगाना कठिन होता है।
 इसमें एक तार में खराबी होने या उसके टूट जाने पर अनेक कंप्यूटर्स प्रभावित होते हैं।

(2)स्टार टोपोलॉजी (Star topology):- स्टार टोपोलॉजी में हर  कंप्यूटर को एक सेंट्रलाइज्ड डिवाइस से जोड़ा जाता है  जिसे हब (Hub) कहते हैं।
 स्टार टोपोलॉजी  नेटवर्क में  डाटा भेजने  वाले  कंप्यूटर  से  डाटा  सिग्नल  को हब (Hub) द्वारा सभी  कंप्यूटर्स  को  भेजा जाता  है।
Star topology

स्टार टोपोलॉजी नेटवर्क में सभी कंप्यूटर्स एक केंद्रीय प्वाइंट (Central point) से जुड़ा  जुड़े  होते  हैं  अतः  नेटवर्क को  स्थापित (Install) करने के लिए  बहुत अधिक  तारों की  जरूरत  होती है।
स्टार टोपोलॉजी नेटवर्क में सेंट्रलाइज्ड रिसोर्सेज और व्यवस्थापन (Centralized resources and management) का लाभ होता है। यदि नेटवर्क में हब (Hub) फेल हो जाता है तो पूरा नेटवर्क डाउन हो जाता है  लेकिन यदि  हब  से जुड़ा कोई कंप्यूटर  फेल  होता है  तो केवल  उस कंप्यूटर  को ही नेटवर्क  से अलग  करते हैं  और शेष नेटवर्क में कार्यरत  रहते हैं।
  स्टार टोपोलॉजी को स्थापित (Install) करना आसान होता है और इसमें फॉल्स(Faults) का आसानी से पता लगाया जा सकता है।
लाभ (Advantages):- स्टार टोपोलॉजी नेटवर्क में सिस्टम को मॉडिफाई (Modify) करना आसान होता है।
 सिस्टम में नए कंप्यूटर्स को जोड़ना आसान होता है और किसी एक कंप्यूटर के फेल (Fail) होने पर शेष नेटवर्क  कार्यरत रहता है।
दोष (Disadvantage):- स्टार टोपोलॉजी नेटवर्क में यदि सेंट्रलाइज्ड प्वाइंट (Centralized point) मतलब हब (Hub) फेल हो जाता है तो पूरा नेटवर्क डाउन हो जाता है।

(3) रिंग टोपोलॉजी (Ring topology):- बस टोपोलॉजी की तरह इसमें तार को कोई भी सिरा (End) टर्मिनेटर (Terminator) से टर्मिनेट(Terminate) नहीं होता है,  रिंग टोपोलॉजी में कंप्यूटर को वृत्ताकार रूप (Circular shape) में जोड़ा जाता है। और नेटवर्क मैं डाटा सिगनल (Data singnals) लूप में एक ही दिशा में ट्रैवल (Travel) करते हैं और हर कंप्यूटर से होकर गुजरते हैं।
नेटवर्क में एक कंप्यूटर फेल हो जाने से पूरा नेटवर्क प्रभावित होता है।
Ring topology
रिंग टोपोलॉजी नेटवर्क वे मैं प्रत्येक कंप्यूटर एक रिपिटर(Repeater) की तरह कार्य करता है और डाटा सिग्नल (Data signals) को  बूस्ट(Boost) कर आगे  वाले  कंप्यूटर  को भेजता है।
रिंग टोपोलॉजी में डाटा को Transmit करने की के लिए टोकन पासिंग मेथड(Token passing method) का प्रयोग किया जाता है।
हर रिंग टोपोलॉजी में  एक ही  टोकन (Token) होता है। एक टोकन बिट्स  को एक विशिष्ट सीरीज (Special series) है  जो टोकन  रिंग नेटवर्क में चारों ओर ट्रैवल (Travel) करता है।
जिस भी  कंप्यूटर को  डाटा भेजना होता है वह टोकन  में एक  इलेक्ट्रॉनिक  ऐड्रेस (Electronic address) को जोड़ता है  तथा उसे  रिंग (Ring) में भेज देता है। और  यह टोकन  नेटवर्क में हर कंप्यूटर  से होकर  तब तक  गुजरता रहता है  जब तक  उसे  उपयुक्त  ऐड्रेस (Address) नहीं  मिल जाता। जब कंप्यूटर उस टोकन को एक्सेप्ट  कर  लेता है  तो रिसीविंग  कंप्यूटर (Receiving computer) द्वारा  सेंडिंग  कंप्यूटर को एक  सदेश (Message) भेजा जाता है,  जो यह बताती है  की  डाटा  तो  प्राप्त को  प्राप्त  कर लिया  गया है।
टोकन  पासिंग (Token passing) में ज्यादा  समय  नहीं लगता है,  वास्तव में टोकन  करीब करीब  प्रकाश की गति से  ट्रैवल करता है ।
 रिंग टोपोलॉजी  नेटवर्क को स्थापित  करना  थोड़ा मुश्किल होता है।
लाभ (Advantages):- सिस्टम सभी कंप्यूटर्स के लिए एक समान एक्सेस (Access) प्रदान करता है। इस नेटवर्क में प्रयोगकर्ताओंं  की संख्या  अधिक होने पर भी  परफॉर्मेंस (Performance) सभी यूजर्स के लिए  एक समान होता है।
 दोष (Disadvantaged):-  नेटवर्क में  किसी एक कंप्यूटर के फेल होने पर  का प्रभाव  शेष Network पर भी पड़ता है। इसमे समस्या  का पता लगाना  कठिन होता है और  नेटवर्क को रिकनफिगर (Reconfigure) करना  कठिन होता है।

 (4) मेेेश टोपोलॉजी (Mesh topology):- मेश टोपोलॉजी में  प्रत्येक कंप्यूटर  को एक दूसरे से  अलग अलग तारों  से जाता है।  एस  कॉन्फ़िगरेशन (Configuration) के कारण  नेटवर्क में  पर्याप्त पाथ  का निर्माण  होता है  अतः  किसी भी तार के  फेल  हो जाने से  ट्रैफिक (Traffic) दूसरे पाथ से जारी रहता है।
Mesh topology

अधिक तारों का प्रयोग होने के कारण मेश टोपोलॉजी (Mesh topology) नेटवर्क को स्थापित (Install) करने में खर्चा ज्यादा होता है।
 मेश टोपोलॉजी का प्रयोग अन्य टोपोलॉजी  के साथ हाइब्रिड  टोपोलॉजी (Hybrid topology)  का निर्माण  करने के लिए किया जा सकता है।
लाभ (Advantages):- मेश टोपोलॉजी नेटवर्क विश्वसनीयता प्रदान करता है और इसे ट्रबल सूट (Troubleshoot) करना आसान होता है।
 दोष (Disadvantage):- मेश टोपोलॉजी नेटवर्क को स्थापित (Install) करना थोड़ा मुश्किल तथा खर्चीला होता है क्योंकि इसमें बहुत अधिक तारों का प्रयोग किया जाता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...