सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

array in hindi । what is array in hindi

 आज हम Array (ऐरे) के बारे मे जानेगे Array (ऐरे) क्या होते है? और array कितने प्रकार के होते हैं? तो चलिए शुरु करते हैं:-

ऐरे क्या होते हैं? (What is array in hindi):-

Array(ऐरे) एक ही टाइप के वेरियबल का ग्रुप होता है यह अपने वैरिएबल्स के लिए मैमोरी में लगातार स्पेस लेता है । इन वैरिएबल्स का नाम तो एक ही होता है , परन्तु इनका इंडैक्स नम्बर अलग - अलग होता है । इन वैरिएबल्स की वैल्यू को इनके नाम तथा इंडैक्स नम्बर के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है । इसकी सहायता से प्रोग्रामर को एक ही प्रकार के कई वैरिएबल्स बनाने व उनके नाम याद रखने की आवश्यकता नही होती है । 
Array example: - dimension arr(10)
अब हम arr नाम के वेरिएबल में integer टाइप की 10 वैल्यू को स्टोर कर सकते है।
types of array :- दो प्रकार की ऐरे का प्रयोग किया जाता है।
1. Single Dimensional Array
2. Two Dimensional Array

1. Single Dimensional Array:-

यह एक ही प्रकार की वैल्यू को स्टोर करने वाले वैरिएबल्स का एक समूह होता है जो कि एक लाइन में वैल्यूज़ को स्टोर करता है।
Array एक वैरिएबल की भांति ही वैल्यूज़ को स्टोर करने का कार्य करता है । इसे जितना साइज़ दिया जाता है , यह मैमोरी में लगातार उतने ही वैरिएबल्स का समूह बना लेता है । इन वैरिएबल्स का नाम समान ही होता है परन्तु इनके इंडेक्स नम्बर अलग - अलग होते हैं । इनकी वैल्यू को इनके नाम व इंडैक्स नम्बर की सहायता से प्राप्त किया जा सकता है । ऐरे One-dimensional तथा two-dimensional होते हैं । एक - विमीय ऐरे को इस प्रकार से समझा जा सकता है 
One-dimensional array में एक ही विमा होती है । अर्थात् इसमें कॉलम एक ही होता है । वैल्यू एक के एक करके नीचे की ओर प्रिन्ट की जाती है । सर्वप्रथम इसे किसी डेटा टाईप के साथ डिक्लेयर किया जाता है । इसे डिक्लेयर करने के बाद इसमें वैल्यू स्टोर की जा सकती है । यह वैल्यू डिज़ाइन टाईम पर यूज़र के द्वारा रन टाईम पर स्टोर की जा सकती है । इसमें वैल्यूज़ को रीड तथा राईट करने के लिए लूप्स का प्रयोग किया जाता है । सामान्यतः इस लूप को 0 या 1 से ऐरे के अधिकतम साइज़ तक चलाया जाता है ।
Syntax:-
Declare / dimension < array name> (<size>)
Single Dimensional Array example: -
dimension marks(5)
Assigning value to the array-
Marks(1)=85
Marks(2)=92
Marks(3)=68
Marks(4)=75
Marks(5)=82

2. Two Dimensional Array:-

यह भी एक एक ही प्रकार की वैल्यू को स्टोर करने वाले वैरिएबल्स का एक समूह होता है जो कि वेल्यू को row तथा column के क्रम में एक मैट्रिक्स के रूप में स्टोर करता है । Two Dimensional Array वैल्यूज़ को मैमोरी में निम्नानुसार स्टोर करता है-
Syntax:-
Declare / dimension <array name >(<rows>, <column>)
Two Dimensional Array example: -
ar(1,1)=25
ar(1,2)=20
ar(1,3)=52
ar(2,1)=88
ar(2,2)=60
ar(2,3)=75


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...