सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

what is electronic service

 आज हम computers in hindi मे electronic service kya hota h? (E-services) - e commerce in hindi के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-

What is E-service:-

 ई - सर्विसेस का पूरा नाम इलैक्ट्रॉनिक सर्विसेस है । इसके अन्तर्गत उन समस्त सेवाओं का समावेश होता है जो इलैक्ट्रॉनिक कम्यूनिकेशन माध्यमों के द्वारा Consumer अथवा users को प्रदान की जाती है । आज हम ई - सर्विसेस से अनभिज्ञ नहीं हैं , जाने अथवा अनजाने में हम भी कई प्रकार की ई - सर्विसेस का प्रयोग करते हैं।

Full from is E-service:- Electronic service 

 types of E-services:-

• E-banking in hindi:-

 एक बैंक अपनी बैंकिंग सेवाओं के अन्तर्गत हमें कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराता है , जैसे कि हमारी जमाएं स्वीकार करना , जमाओं पर ब्याज देना , ऋण उपलब्ध करवाना , जमा व ऋण के सम्बन्ध में उपयुक्त जानकारी प्रदान करना इत्यादि । ये सेवाएं या इनमें से कुछ सेवाएं यदि बैंक प्रयोगकर्ता के लिए इन्टरनेट के माध्यम से ऑन लाईन प्रदान करता है तो इसे ई - बैंकिंग या ऑनलाईन बैंकिंग भी कहा जाता है । इसके माध्यम से कोई नया प्रयोगकर्ता बैंक के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकता है , तथा वह प्रयोगकर्ता जो उस बैंक में ऑनलाईन बैंकिंग के लिए पंजीकृत है वह अपने खाते की लेन - देन , ब्याज , शेष जमा राशि , फंड ट्रांस्फर आदि सेवाओं का प्रयोग वह घर बैठे ही कर सकता है।

 • E - shopping in hindi:-

शॉपिंग अर्थात् खरीदारी । यदि कोई enterprise अपना व्यवसाय देश - विदेश में बढ़ाता है तो वह आज के समय में प्रयोगकर्ता को ऑनलाईन खरीदारी की सुविधा देता है । आज कई प्रकार की कम्पनियां जो कि विश्वव्यापी हैं वे प्रयोगकर्ता को विभिन्न चीजें ऑनलाईन खरीदने की सुविधा देती हैं । इसके लिए प्रयोगकर्ता इन्टरनेट के माध्यम से उस वस्तु की जानकारी वेबसाईट पर प्राप्त करता है तथा यदि उसे वह वस्तु खरीदनी है तो वह उसके लिए ऑनलाईन ही अपना ऑर्डर बुक करता है । उस वस्तु को प्रयोगकर्ता तक कम्पनी के द्वारा ही पहुंचाया जाता है।

• E - Library (in hindi):-

 पुस्तकालय की सुविधा कई सरकारी enterprise अथवा गैर - सरकारी enterprise के द्वारा प्रदान की जाती है । इसके अन्तर्गत कई प्रकार की किताबें जो आमतौर पर बाज़ार में मिलना दुलर्भ हैं उन किताबों का संग्रहण पुस्तकालय में होता है । आज यह सुविधा प्रयोगकर्ताओं को ऑन - लाईन दी जा रही है । इसके लिए प्रयोगकर्ता का उस वेबसाईट के नियमानुसार रजिस्टर्ड होना आवश्यक होता है । कई ई - पुस्तकालय इसके लिए पंजीयन शुल्क भी लेती हैं । प्रयोगकर्ता के रजिस्टर्ड होने के बाद वह चाही गई किताब को खोज सकता है , तथा उसे डाउनलोड कर पढ़ सकता है । इसके लिए उसे किसी पुस्तकालय में जाना आवश्यक नहीं है , बल्कि वह घर या ऑफिस में बैठे ही इस सुविधा का उपयोग इन्टरनेट के माध्यम से कर सकता है । 

• E - Education in Hindi:-

आज शिक्षा का क्षेत्र काफी विस्तृत हो चुका है । इस समय में शिक्षा मनुष्य का एक आवश्यक अंग बन चुकी हैं । व्यक्ति जीवन पर्यन्त कुछ न कुछ सीखना चाहता है , परन्तु वह समयाभाव तथा नौकरी व पेशे में व्यस्त होने के कारण एक निश्चित समय के बाद शिक्षा से वंचित हो जाता है । ऐसे में वह ई - शिक्षा या ऑनलाईन शिक्षा के माध्यम से घर या ऑफिस में बैठकर चाहे गए समय में व्यक्ति शिक्षा को प्राप्त कर सकता है । इसके अन्तर्गत विद्यार्थियों की परीक्षा भी । ऑनलाईन ही होती है , इस परीक्षा का आयोजन आयोजक द्वारा निर्धारित केन्द्रों पर ही किया जाता है ।

• Common Services in hindi:-

आम सेवाओं के अन्तर्गत कई प्रकार की ऑनलाईन सेवाओं का समावेश किया गया है । इन सेवाओं का उपयोग हम आम तौर पर करते हैं । जैसे कि मोबाईल के एकाउंट को रिचार्ज करने के लिए ई - रिचार्ज का उपयोग भी किया जाता है । ऑन - लाईन बिल भुगतान आदि के लिए ई - मित्र आदि क्योस्क का उपयोग किया जाता है । रेल्वे में टिकट बुक कराने के लिए ई - टिकट सुविधा का प्रयोग किया जाता है । ऑनलाईन न्यूज़ , ऑनलाईन मूवीज़ , ऑनलाईन टेलीविज़न आदि देखना ।

• E-commerce in hindi:-

ई - कॉमर्स एक ऐसा व्यापारिक लेन देन है , जिसमें क्रेता - विक्रेता आमने सामने ना होकर Electronic उपकरण अर्थात् कम्प्यूटर के द्वारा किसी वस्तु का क्रय - विक्रय करते हैं । इसके लिए यह अतिआवश्यक है कि क्रेता विक्रेता के कम्प्यूटर इन्टरनेट जैसे बड़े नेटवर्क से जुड़े हों । 
अन्य शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि ई - कॉमर्स एक ऐसी तकनीक है जिसके अन्तर्गत कम्यूनिकेशन व सूचना के आदान - प्रदान का प्रयोग किया जाता है । वास्तव में यह एक एप्लीकेशन होती है जो ट्रेडिंग करने वाले क्रेता विक्रेता के व्यापारिक उद्देश्यों को भी पूरा करती है । इस एप्लीकेशन पर Online shopping , Online purchasing आदि की जा सकती है । इसमें क्रेता व विक्रेता इन्टरनेट के द्वारा आपस में जुड़े होते हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...