सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

wireless technology in hindi

 आज हम computers in hindi मे wireless technology in hindi - computer network in hindi के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- 

wireless technology in hindi:-

wireless technology को बेतार तकनीक भी कहा जाता है । वास्तव में यह संचारण अर्थात् कम्यूनिकेशन की एक नवीन तकनीक है । पूर्व में कम्यूनिकेशन के लिए विभिन्न उपकरणों को तार के माध्यम से आपस में जोड़ा जाता था चाहे वह लैन हो टेलीफोन हो । तार के माध्यम से जोड़ने के पश्चात् ही वे उपकरण आपस में जुड़ जाते हैं तथा कम्यूनिकेशन सम्भव हो पाता है ।
wireless technology में उपकरणों को आपस में जोड़ने के लिए तार का प्रयोग नहीं किया जाता है , इसलिए इसको बेतार मतलब wireless technology की संज्ञा दी गई है । इसमें तार के बजाय रेडियो तरंगों का प्रयोग किया जाता है । इस तकनीक के द्वारा विभिन्न उपकरणों को आपस में जोड़ा जाता है तथा उनमें डेटा ट्रांस्मिट तथा रिसीव किया जाता है । इस प्रकार इनमें कम्यूनिकेशन सम्भव हो पाता है । इसका प्रयोग सैल्यूलर फोन , वायरलैस लैन , वायरलैस इन्टरनेट आदि में किया जाता है । 

वायरलैस तकनीक के लाभ ( Benefits of Wireless Technology in hindi) :-

1. गतिशीलता:-

तार वाले नेटवर्क में तार लगे होते हैं , जिससे नेटवर्क में जुड़े हुए उपकरण बहुत ही सीमित क्षेत्र में रखने होते हैं , उपकरणों को एक ही जगह रखना होता है । परन्तु wireless technology में उपकरण को नेटवर्क की सीमा के अन्दर कहीं भी लेकर उस पर कार्य किया जा सकता है । यह अधिक सुविधाजनक मानी जाती है ।

2. तारों की जटिलता से फ़्री:-

 वायर्ड नेटवर्क अर्थात् तारों के माध्यम से बने नेटवर्क में यदि उपकरणों की संख्या अधिक हो तो अधिक तारें प्रयोग की जाती हैं , इससे तारों की जटिलता बढ़ जाती है जिनका प्रबन्धन करना मुश्किल होता है । परन्तु wireless technology में उपकरणों को जोड़ने के लिए तार का प्रयोग नहीं किया जाता है , जिससे तारों की जटिलता से मुक्ति मिलती है । 
3.संस्थापन ( Installation ):-
आसान wireless technology में तारों का प्रयोग नहीं किया जाता है इससे इसका संस्थापन अर्थात् इन्स्टॉलेशन आसानी से होता है । इस प्रकार की तकनीक का संस्थापन करने में अधिक समय नहीं लगता है , यह तकनीक बहुत ही आसानी से इन्स्टॉल हो जाती है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...