सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ahilya Bai Holkar story part-3

 पुण्यश्लोका लोकमाता अहल्यादेवी होलकर-3:-

Ahilya Bai Holkar story


पुण्यश्लोका लोकमाता अहल्यादेवी होलकर जीवनवृत्त-1:-

  • 31 मई 1723 को अहमदनगर के चौंडी ग्राम में माता सुशीलापिता माणकोजी शिंदे के घर तीसरी संतान के रूप में अहिल्या का जन्म हुआ। मानकोजी स्वयं अपनी पुत्री अहिल्या को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण देते थे। उन्होंने बालपन में ही उन्हें गणित, भूगोल, घुड़सवारी युद्ध, पत्र व्यवहार इत्यादि विधाओं का ज्ञान देना प्रारंभ कर दिया था। अहिल्या खेल-खेल में कभी मिट्टी के हाथी, घोड़े, किले बनाती तो कभी शिवलिंग।
  • मल्हारराव जी, बाजीराव पेशवा के मित्र भी थे और उनके सैन्य में भी थे। मल्हार राव जी को मालवा का सूबेदार नियुक्त किया गया था। एक दिन पुणे जाते समय मल्हार राव होलकर चौंडी गांव में विश्राम के लिए रुके। एकाएक उनकी नजर एक बच्ची अहिल्याबाई पर पड़ी, जो एकाग्रचित्त होकर भगवान शिव की आराधना कर रही थीं। दीपक की लौ से उनका मुख आलोकित हो रहा था। "इतनी कम उम्र में उस लड़की की धर्मनिष्ठा को देख मल्हारराव होलकर काफी प्रभावित हुए। उनकी यह सादगी, विनम्रता और भक्ति भाव मल्हार राव होलकर को भा गया।"

पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर-जीवनवृत्त-2:-


  • यह जानते हुए भी कि बालिका अहिल्याबाई किसी राजवंश से नहीं है बल्कि एक चरवाह की बेटी है, मल्हारराव होलकर ने उन्हें अपनी पुत्रवधु बनाने का निश्चय किया। इस प्रकार देवी अहिल्या 12 वर्ष की अवस्था में इंदौर राजघराने की बहू बन गई।
  • मल्हारराव जी और उनकी धर्मपत्नी गौतमाबाईजी, अहिल्या देवी के लिए आदर्श सास-श्वसुर के रूप में दिखाई पड़ते हैं। मल्हारराव जी अहिल्या से अत्यंत स्नेह रखते थे। वास्तव में उन्होंने अहिल्या को अपनी बेटी की तरह स्वीकार किया, उनके व्यक्तित्व को निखारा और उनका पालन पोषण भी किया।
  • उनकी सास गौतमाबाई ने गृह संचालन से लगाकर तोपखाने तक 18 विभागों का प्रशिक्षण अहिल्यादेवी को दिया। गौतमाबाई स्वयं भी युद्ध कला में पारंगत महिला थी। वह भी मल्हारराव जी के साथ युद्ध पर जाया करती थी। व्यवहारिक जीवन मूल्य हो या राजकाज के कार्य हो, मल्हारराव जी और उनकी धर्मपत्नी गौतमाबाई अहिल्या के लिए सास-श्वसुर के साथ साथ गुरू समान भी थे। इसीलिए वे स्वयं को सूबेदारजी की बहू कहलाना पसंद करती थी।

पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर-जीवनवृत्त-3:-


  • मल्हारराव जी को अपने अभियानों के चलते ज्यादातर समय बाहर जाना होता था। ऐसी स्थिति में मात्र 15 वर्ष की आयु से ही देवी अहिल्या राजकाज के काम को समझने लगी थी। वह राजदरबार और कार्यालय दोनों ही संभाल लेती थीं। राजकाज के काम में वह इतनी अनुशासित थीं, कि वह किसी भी अनियमितता को सहन नहीं करती थी।
  • पुत्र मालेराव के यद्यपि अपनी माता अहिल्याबाई से वैचारिक मतभेद रहते थे। किंतु फिर भी, वह मालेराव से अगाध स्नेह करती थी। मालेराव जब गादी पर बैठे थे, तो वस्तुतः शासन का संपूर्ण प्रबंध देवी अहिल्या ही देखा करती थीं।
  • अहिल्या माता ने अपने जीवन में पांच पुरुष और अठारह महिलाओं का निधन देखा था। कुम्भेरी (राजस्थान) की एक युद्ध मुहिम में तोप के गोले से पति खण्डेराव का बलिदान हो गया। अगले दस वर्ष में ही सास गौतमाबाई व ससुर मल्हारराव का देहांत हो गया। अहिल्याबाई की दो संतान थी। पुत्र मालेराव व कन्या मुक्ताबाई। दुर्भाग्यवश बावीस वर्ष की आयु में ही पुत्र मालेराव का निधन हो गया। मालेराव की मृत्यु के बाद अहिल्या माता का हृदय टूट गया और वे अपनी राजधानी को इंदौर से स्थानांतरित करके महेश्वर ले गई।

पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर - जीवनवृत्त-4:-


  • सन् 1790-91 में फैले हैजे में नाती नत्थोबा का निधन हो गया। एक वर्ष बाद ही जवांई यशवंतराव फणसे का निधन होने पर पुत्री मुक्ताबाई ने सति जाने का निर्णय लिया। अहिल्याबाई के बहुत प्रयास के बाद भी वे रुकी नहीं, सति हो गईं। इतनी दुर्घटनाएं किसी भी व्यक्ति को अंदर तक तोड़ देने के लिए पर्याप्त होती हैं। किंतु अहिल्या माता अपने कर्तव्य पथ पर अडिग खड़ी रहीं। अपनी पारिवारिक परिस्थितियों का प्रभाव राज्य के कार्यभार और जन कल्याण पर नहीं पड़ने दिया।
  • महादेव की अनन्य भक्त देवी अहिल्याबाई ने निरंतर 29 वर्ष अपने राज्य का संचालन व लोककल्याण के कार्य करते हुए 13 अगस्त 1795 को अंतिम श्वास ली। महेश्वर के नर्मदा तट पर छत्री के रूप में आपका स्मारक निर्मित है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...