सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ahilya Bai Holkar story part-5

 पुण्यश्लोका लोकमाता अहल्यादेवी होलकर-5:-

Ahilya Bai Holkar

पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर- प्रशासक देवी अहिल्या-1


  • अहिल्या देवी अत्यंत दूरदर्शी प्रशासिका भी थी। देवी अहिल्या के शासन को जॉन मलकुम ने "The Model of Good Governence" कहा।
  • देवी अहिल्या ने प्रातः स्मरणीया जीजाबाई (जिजाऊ) और छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्श को अपने सामने रखा था। जैसे शिवाजी समर्थ गुरु रामदास और मां तुलजा भवानी का प्रतिनिधि बनकर शासन कर रहे थे, वैसे ही अहिल्या माता भी भगवान शंकर की प्रतिनिधि बनकर राजकार्य कर रही थी। जिस प्रकार छत्रपति शिवाजी के दरबार में अष्टप्रधान थे, उसी प्रकार अहिल्या माता ने 37 विभाग और उन सबके प्रधानों को नियुक्त किया था।
  • पूरे देश में दृष्टि रखी जा सके और देश के विभिन्न स्थानों की सूचनाओं उन्हें यथासमय मिलती रहे, इसलिए देश के लगभग 13 संस्थानों (राजदरबारों) में उन्होंने अपने अधिवक्ता नियुक्त किये थे, और उन सभी संस्थाओं के एक-एक अधिवक्ता अपने स्वयं के दरबार में भी रखे हुए थे। यह एक ऐसा सूचना तंत्र (नेटवर्क) था, जिसके माध्यम से देवी अहिल्या संपूर्ण देश की जानकारी से सदैव अवगत रहती थी।

पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर- प्रशासक देवी अहिल्या-2:-

  • डाक व्यवस्था के रूप में उस समय पूरे देश में बामनिया पत्र व्यवस्था चलती थी।
  • देवी अहिल्या इस व्यवस्था पर निर्भर नहीं रहीं।उन्होंने अपनी स्वयं की संचार व्यवस्था बना ली थी। उन्होंने चारों दिशाओं में प्रत्येक 10 कोस पर एक-एक चौकी का निर्माण करवा दिया था,जहां उनके संदेश वाहक रहते थे। एक संदेशवाहक को सूचना लेकर अधिकतम 10 कोस ही चलना पड़ता था, जो वे द्रुतगति से तय कर लेते थे। इस प्रकार संदेश कम समय में अधिक दूरी तक चला जाता था। अपनी स्वयं की व्यवस्था बनाने का लाभ यह था, कि उनके द्वारा भेजे जाने वाले या उन तक आने वाली सूचनाओं की गोपनीयता के भंग होने की संभावना अत्यंत कम हो गई थी।
  • इसके बाद भी कहीं विरोधी या शत्रु संदेशवाहकों को पकड़कर सूचनाएं न ले ले, इसलिए संदेशवाहकों के रूप में ऐसे विद्वान और ब्राह्मणों का उपयोग किया जाता था, जिन पर कोई संदेह ही न कर सके।

पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्यादेवी होलकर- प्रशासक देवी अहिल्या-3:-

  • देवी अहिल्या हृदय से जितनी उदार थीं, उतनी ही कठोर प्रशासिका भी थी। 
  • राज्य कर नहीं देकर, विद्रोह करने वाले चंद्रावत के जाटों से उन्होंने संघर्ष किया और उनके सेनापति सौरवसिंह जाट को तोप से बाँध कर उड़ा दिया था, ताकि यह उदाहरण बन जाए कि आगे से कोई नियम की अवमानना और अनावश्यक विद्रोह न कर सके।
  • उन्होंने उस समय प्रचलित, उर्दू और फारसी बोली को उपेक्षित कर संस्कृत, मालवी और खड़ी बोली में शब्द व्यवहार प्रचलन में लाने का प्रयास किया। उनके बने कानून व व्यवस्थाओं में चाणक्य नीति का स्पष्ट प्रभाव दिखाई देता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...