सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Rampyari Gurjari [ रामप्यारी गुर्जर ]

 रामप्यारी गुर्जर कौन थी :-

रामप्यारी गुर्जर-1:-

 जिनके नेतृत्व में 40 हज़ार महिला सैनिकों ने तैमूर लंग को नाकों चने चबवा दिये थे।
 रामप्यारी गुर्जर भारतीय इतिहास में एक अल्पज्ञात (अनजाना) नाम है, परंतु उनकी वीरता की कहानी अद्वितीय है। अन्य हजारों वीर और वीरांगनाओं की भांति वह भी न जाने किन कारणों से इतिहासकारों की उपेक्षा का शिकार रही हैं।
बीस वर्षीय रामप्यारी गुर्जर ने अपने साथ चालीस हज़ार अन्य महिला सैनिकों को लेकर सन् 1398 में मेरठ और हरिद्वार के क्षेत्र में तैमूर लंग पर ऐसे भयावह हमले किए थे कि वह भारत छोड़कर भागने को विवश हो गया, और फिर कभी इधर का रुख नहीं किया।
तत्समय विभिन्न समुदायों और जातियों के लगभग अस्सी हज़ार योद्धाओं ने तैमूर लंग पर स्थान-स्थान पर हमले किए और उसकी सेना के बहुत बड़े भाग को नष्ट कर दिया। और इस प्रकार मेरठ, हरिद्वार और आसपास के समस्त भू-भाग को तैमूर द्वारा लुटने से बचा लिया।
रामप्यारी गुर्जर कौन थी

 वीरांगना रामप्यारी गुर्जर-2:-

तैमूर लंग के विषय में कौन नहीं जानता, उसने लाखों निर्दोष हिंदुओं का नरसंहार किया, अनगिनत उत्कृष्ट मंदिर और मठों को नष्ट-भ्रष्ट किया तथा करोड़ों की संपत्ति लूटी और नष्ट की। 
यह सब उसने अटोक के मार्ग से दिल्ली आने तक किया। 'परंतु अपने वापस लौटने के मार्ग में वह कुछ नहीं कर पाया', आखिर क्यों? आइए जानते हैं:--

वीरांगना रामप्यारी गुर्जर का जन्म सहारनपुर में एक चौहान गुर्जर परिवार में हुआ था। अपने बाल्यकाल से ही वे भारतीय योद्धाओं के पराक्रम शौर्य की कथाएँ सुनने में बहुत रुचि रखती थीं। मर्दाना कपड़े पहनने का उन्हें शौक था और मल्लयुद्ध तथा शस्त्र विद्या में उनकी गहरी रुचि थी।
भारतीय योद्धाओं के शौर्य, पराक्रम की गाथाएँ बहुत सीमा तक अंग्रेज शासकों द्वारा नष्ट कर दी गयीं। ऐसा इसलिए किया गया- ताकि भारतीयों में एक हीन भावना घर कर सके कि अंग्रेज भारतीयों से श्रेष्ठ हैं, और उन पर राज करके वे भारतीयों को सभ्य ही बना रहे हैं।
यहाँ यह बताना आवश्यक है कि- स्वतंत्रता संग्राम के दौरान और उससे पूर्व भी वीर गुर्जरों ने अंग्रेजों से बहुत लोहा लिया और उनका राज करना मुश्किल कर दिया था। इसके प्रत्युत्तर में अंग्रेजों ने गुर्जरों को आपराधिक जाति घोषित कर दिया और उनकी जमीनें तथा राज्य तक हड़प लिए।
 इतना ही नहीं, ऐसी समस्त वीर जातियों के इतिहास को भी छुपाने दबाने की धृष्टता, प्रयास किए गए जिन्होंने अंग्रेजों का विरोध किया था। 
 इन सबके उपरांत भी लोकगीत और लोक गाथाओं ने वीरांगना रामप्यारी गुर्जर और ऐसे अनेक वीरों की स्मृति को आज भी जीवित रखा है, जिन्हें तथाकथित इतिहासकारों ने स्थान न देते हुए विस्मृत कर दिया।

 वीरांगना रामप्यारी गुर्जर-3:-

अधिकतर उपलब्ध ऐतिहासिक साक्ष्य और ग्रंथ दिल्ली पर तैमूर लंग के आक्रमण और उसकी जीत का ही जिक्र करते हैं। परंतु उसके वापस लौटने और हरिद्वार, मेरठ तथा गढ़वाल के क्षेत्र में उसकी सेना पर भारतीयों के संगठित प्रतिकार और तैमूर लंग की परेशानी का जिक्र किंचित कम ही मिलता है।
पंद्रहवीं शताब्दी के पारसी इतिहासकार शरफद्दीन अली यज़दी की पुस्तक, जो कि तैमूर का जीवन वृत्तान्त है, उसमें यह पूरा प्रसंग विस्तार से मिलता है।  यही घटनाक्रम मोहम्मद इब्न अरबशाह जो कि एक अरब यात्री और लेखक था, द्वारा लिखे गए तैमूर के जीवन वृत्तान्त में भी मिलता है।

  कहा जाता है कि तैमूर लंग अपने इस आघात से कभी उबर नहीं पाया। हरिद्वार, मेरठ, गढ़वाल और उसके आसपास के क्षेत्र को लूटने का उसका स्वप्न धरा ही रह गया। इस युद्ध के सात वर्षों के पश्चात् उसकी मृत्यु हो गई।

  तैमूर लंग जब भारत आया था तो उसके पास डेढ़ लाख सैनिकों की सेना थी। वापस लौटते समय वह मात्र कुछ हजार सैनिकों के साथ लौटा। उसके बाकी सभी सैनिक भारत में ही मारे गए। महापंचायत की सेना के भी लगभग चालीस हज़ार सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी, परंतु 'उन्होंने पूरे क्षेत्र को तैमूर की लूट-खसोट और अराजकता से बचा लिया।'
वीरांगना रामप्यारी गुर्जर तथा महापंचायत के उन सभी वीरों को हमारा नमन्।
Rampyari Gurjari


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

Combinational Circuits in hindi

Combinational Circuits in hindi:-  एक circuit को एक combination circuit कहा जाता है जब इसका आउटपुट पूरी तरह से इसके वर्तमान इनपुट द्वारा निर्धारित होता है। इनपुट 0 या 1 मान ले सकते हैं और आउटपुट 0 या 1 के रूप में भी उपलब्ध हैं। चूंकि आउटपुट बूलियन expression द्वारा इनपुट से related है, इसलिए एक truth table हमेशा सभी combination circuit से जुड़ी होती है। इसके विपरीत, truth table से एक संयोजन सर्किट के लिए एक बूलियन expression प्राप्त की जा सकती है। half adder in hindi:- half adder एक सर्किट है जो दो बाइनरी बिट जोड़ सकता है। इसके आउटपुट SUM और CARRY हैं। निम्न truth table इनपुट के various combinations और semi-additive के उनके संबंधित आउटपुट दिखाती है। X और Y इनपुट को दर्शाते हैं और C और S CARRY और SUM को दर्शाते हैं। More details click her Full- Adder in hindi:- Full- Adder तीन बाइनरी बिट्स को जोड़ने के लिए एक लॉजिक सर्किट है। इसके आउटपुट SUM और CARRY हैं। निम्नलिखित सत्य तालिका में X, Y, Z इनपुट हैं और C और S CARRY और SUM हैं। More details click her Half-Subtractor in hi...

encoder in hindi (एनकोडर क्या है)

आज हम computer in hindi मे आज हम encoder in hindi (एनकोडर क्या है) - computer system architecture in hindi के बारे में जानकारी देते क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- encoder in hindi (एनकोडर क्या है) :- एक एनकोडर एक डिजिटल सर्किट है जो एक डिकोडर का उलटा Operation करता है। एक एनकोडर में 2" (या उससे कम) इनपुट लाइनें और n आउटपुट लाइनें होती हैं। आउटपुट लाइनें इनपुट मान के अनुरूप बाइनरी कोड उत्पन्न करती हैं। एनकोडर का एक उदाहरण octal-to-binary encoder है, इसमें आठ इनपुट हैं, प्रत्येक octal अंकों के लिए एक, और तीन आउटपुट जो Connected बाइनरी नंबर उत्पन्न करते हैं। यह माना जाता है कि किसी भी समय केवल एक इनपुट का मान 1 है; अन्यथा, सर्किट कोई मतलब नहीं है। एनकोडर को या गेट्स के साथ Executed किया जा सकता है जिनके इनपुट सीधे truth table से निर्धारित होते हैं। आउटपुट A, 1 यदि इनपुट octalअंक 1 या 3 या 5 या 7 है। अन्य दो आउटपुट के लिए समान Terms लागू होती हैं। इन Terms को  बूलियन फ़ंक्शंस द्वारा define किया जा सकता है: एन्कोडर को तीन या गेट्स के साथ Executed किया जा सकता है। A0...