सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

E-R MODEL IN HINDI । ENTITY RELATIONSHIP MODEL । E-R DIAGRAM IN HINDI

 आज हम ENTITY RELATIONSHIP MODEL के बारे मे जानेगे क्या होता है ये और इसके E-R DIAGRAM IN HINDI के बारे मे भी जानेगे तो चलिए शुरु करते हैं:-

E-R model in hindi (एंटिटी रिलेशनशिप मॉडल):-

ERD ( Entity Relationship Diagram ) के द्वारा हम यह प्रदर्शित करते हैं कि एक या एक से अधिक Entities आपस में किस प्रकार Related होती हैं । वास्तव में यह database का डिजाइनिंग टूल है जिसके द्वारा डेटाबेस के स्ट्रक्चर को ग्राफिकल रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है । इसमें विभिन्न entities , attributes व relations का समूह होता है ।
ERD को SAD ( System analysis and design ) के अन्तर्गत Software development cycle के अन्तर्गत तैयार किया जाता है । ERD एक तरह से सम्पूर्ण डेटाबेस का Blue print अर्थात् एक मॉडल होता है । Client के लिए नये डेटाबेस बनाने के लिये Developers ERD का Use करते हैं ।
इसे Normalization के द्वारा Follow किया जाता है | Normalization एक प्रक्रिया है जिसके अन्तर्गत जटिल ( Complex ) object model को बिना किसी Data हानि के आसान ( Simple ) data object model में बदला जाता है। ERD के तीन मुख्य Component होते हैं-
1. Entity in hindi 
2. Relationship 
3. Attributes 

1. Entity in hindi : - 

Entity एक ऐसा पहलू है जिसके अन्तर्गत कुछ सूचना रखी या लिखी जाती है । यह एक object के बराबर होती है । एक Entity set के अन्तर्गत दी गई Entity unique होनी चाहिए । Entity भी Entity set का एक भाग ही होती है । Entity की Information उसके attribute के द्वारा दी जाती है । Entity को चित्र के रूप में प्रदर्शित किया जायेगा।
Entity in hindi

2. Relationship:-

इसके अन्तर्गत दो या दो से अधिक Entities को आपस में Relate किया जाता है । कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में एक Entity को उसी के साथ Relate किया जाता है । इसको चित्र के रूप में प्रदर्शित किया जायेगा ।
एंटिटी रिलेशनशिप मॉडल

3. Attributes in hindi:-

इसके अन्तर्गत Entity के बारे में Information होती है । एक Entity set में Attribute का नाम Unique होना चाहिए । Attribute के नाम को अंग्रेजी वर्णमाला के Small letters में लिखा जाता है ।

Types of Attributes in dbms in hindi:-

(i) Simple Attribute:- 

इस प्रकार के एट्रीब्यूट एक साधारण एट्रीब्यूट होते हैं , जैसे कि sname , fees आदि । ERD में इन एट्रीब्यूट्स को एक ellips के द्वारा represent किया जाता है ।
Attributes in hindi

(ii) Composite Attribute :-

 इस प्रकार के एट्रीब्यूट्स एक से अधिक वैल्यू से मिलकर बनते हैं किन्तु ये उन वैल्यूज़ को मिलाकर उन्हें एक सिंगल वैल्यू की तरह represent करते हैं । जैसे कि date of birth ( date , month , year ) , ad dress ( H.No. , building name , Street , City , PIN ) आदि । इस  प्रकार के एट्रीब्यूट्स को एक से अधिक ellipse के द्वारा represent किया जाता है ।
Attributes in Hindi

(iii) Derived Attribute :- 

इस प्रकार के एट्रीब्यूट्स का मुख्य आधार कोई अन्य एट्रीब्यूट होता है । इसलिए इन एट्रीब्यूट्स को dependent एट्रीब्यूट्स भी कहा जाता है । जैसे कि age एट्रीब्यूट date of birth एट्रीब्यूट पर निर्भर करता है । Tax एट्रीब्यूट salary एट्रीब्यूट पर निर्भर करता है । इस प्रकार के एट्रीब्यूट्स को dotted ellipse के द्वारा represent किया जाता है ।
Attributes in hindi

(iv) Primary key Attributes:-

जिन एट्रीब्यूट्स को डेटाबेस में प्राइमेरी - की बनाया गया है , उन्हें प्राइमेरी - की एट्रीब्यूट कहा जाता है । ERD में इस प्रकार के एट्रीब्यूट्स को ellipse के द्वारा represent किया जाता है , परन्तु इन्हें underline किया जाता है ।
Attributes in hindi

(V) Multi-value Attribute:-

इस प्रकार के एट्रीब्यूट्स में एक से अधिक वैल्यूज़ का संग्रह होताहै । जैसे कि contact number आदि । इन्हें दो ellipse के द्वारा represent किया जाता है ।
Attributes in hindi

EDR diagram:- (The various stages of creating an ERD are as follows)

1. सबसे पहले उन entities की पहचान की जा सकती है जिनके लिए ERD बनाया जाना है । इसमें यह भी ध्यान रखा जाता है कि entities के नाम समान नहीं होने चाहिए । 
2. Entity के प्रत्येक attribute की लिस्ट बनाई जाती है । 
3. Relations के लिए सर्वप्रथम primary key को चिन्हित किया जाता है तथा रिपीट होने वाले relations को हटाया जाता है । 
4. यह कार्य तब तक किया जाता है जब तक कि संतुष्टिपूर्ण ERD ना बन जाए ।
er diagram in hindi









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...