सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

what is translator in computer in hindi (अनुवादक )

 आज हम computer in hindi मे आज हम what is translator in computer in hindi (अनुवादक )   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-

what is translator in computer in hindi (अनुवादक क्‍या है ?):-

हम जानते हैं कि कम्प्यूटर केवल बाइनरी 0 व 1 की लेंग्वेज समझता है परन्तु यह लेंग्वेज प्रोग्रामर के लिए कठिन है । अतः प्रोग्रामिंग को आसान बनाने के लिए असेम्बली व हाई - लेवल लेंग्वेज का विकास किया गया । परन्तु इन लेंग्वेज में लिखे गए प्रोग्राम्स को कम्प्यूटर नहीं समझ पाता । अतः एक ऐसे अनुवादक ( translator ) की आवश्यकता पड़ती है जो कि असेम्बली या हाई - लेवल लैंग्वेज में लिखे गए प्रोग्राम को मशीन लेंग्वेज में बदल दे । 

Types of translator ( अनुवादक के प्रकार ) :-

( i ) Assembler 
( ii ) Interpreter
( iii ) Compiler

1. असेम्बलर ( Assembler in hindi):-

 यह एक सिस्टम सॉफ्टवेयर है जो कि किसी असेम्बली लेंग्वेज में लिखे प्रोग्राम को equivalent मशीन कोड में बदल देता है जिससे इसे कम्प्यूटर पर रन किया जा सके । कम्प्यूटर में लगे माइक्रोप्रोसेसर के अनुसार ही उसका असेम्बलर काम में लेते हैं जैसे x86 Assembler इन्टेल कम्पनी द्वारा बनाए गए Microprocessors पर काम में लिया जाता है ।
असेम्बलर ऐसे प्रोग्राम होते हैं जो असेम्बली लेंग्वेज प्रोग्राम ( symbolic instruction codes ) को मशीन लेंग्वेज इन्स्ट्रक्शन में बदलते हैं । ये सिम्बल कोड ( ADD , MOV , LOAD , इत्यादि ) को मशीन कोड में इस प्रकार बदलता है कि प्रत्येक सिम्बॉलिक निर्देश का एक मशीन कोड निर्देश बनता है । 

असेम्बलर के प्रकार (types of assembler in hindi) :-

( i ) One - Pass Assembler
( ii ) Two - Pass Assember
Example:-
TASM (Turbo Assembler) 
MASM (Macro Assembler) 

2. इन्टरप्रेटर ( Interpreter in hindi):-

इन्टरप्रेटर ऐसे ट्रांसलेटर ( Translator ) प्रोग्राम होते हैं . जो किसी हाई - लेवल लेंग्वेज में लिखे प्रोग्राम को Line - by - Line चैक करके उसको Execute करते हैं । यदि किसी लाइन में error हो तो उस लाइन को Execute करने से पूर्व error से सम्बन्धित error message देते हैं । प्रोग्रामर इस Message को पढ़कर त्रुटि दूर करते हैं । इन्टरप्रेटर की Translation Speed कम्पाइलर से बहुत कम होती है । इन्टरप्रेटर का विकास प्रारम्भिक हाई - लेवल लेंग्वेज जैसे BASIC में लिखे प्रोग्राम के translator के रूप में किया जाता है । इसके Translation में Co. Exe फाइल नहीं बनती HLL Program की प्रत्येक लाइन का Translation तथा Execution साथ - साथ चलता है ।
Example:-
GWBASIC बेसिक ( BASIC ) लेंग्वेज का लोकप्रिय इन्टरप्रेटर है ।

3. कम्पाइलर ( Compiler in hindi):- 

कम्पाइलर ऐसे Translator प्रोग्राम होते हैं जो किसी हाई - लेवल लेंग्वेज ( HLL ) प्रोग्राम को चैक करके मशीन लेंग्वेज प्रोग्राम में बदलते हैं । कम्पाइलर सबसे अधिक गति के Translator होते हैं क्योंकि वे एक बार में ही पूरा प्रोग्राम क्रियान्वित कर उसे मशीन लेंग्वेज में बदल देते हैं । HLL Program में यदि कोई error होती है तो सभी errors को line numbers के साथ प्रदर्शित करते हैं ।
Example:-
(i)Turbo C (Popular compiler of C language) 
(ii)Borland C++ (Popular compiler of C++ language) 
(iii) Quick BASIC (Popular compiler of BASIC language)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

Combinational Circuits in hindi

Combinational Circuits in hindi:-  एक circuit को एक combination circuit कहा जाता है जब इसका आउटपुट पूरी तरह से इसके वर्तमान इनपुट द्वारा निर्धारित होता है। इनपुट 0 या 1 मान ले सकते हैं और आउटपुट 0 या 1 के रूप में भी उपलब्ध हैं। चूंकि आउटपुट बूलियन expression द्वारा इनपुट से related है, इसलिए एक truth table हमेशा सभी combination circuit से जुड़ी होती है। इसके विपरीत, truth table से एक संयोजन सर्किट के लिए एक बूलियन expression प्राप्त की जा सकती है। half adder in hindi:- half adder एक सर्किट है जो दो बाइनरी बिट जोड़ सकता है। इसके आउटपुट SUM और CARRY हैं। निम्न truth table इनपुट के various combinations और semi-additive के उनके संबंधित आउटपुट दिखाती है। X और Y इनपुट को दर्शाते हैं और C और S CARRY और SUM को दर्शाते हैं। More details click her Full- Adder in hindi:- Full- Adder तीन बाइनरी बिट्स को जोड़ने के लिए एक लॉजिक सर्किट है। इसके आउटपुट SUM और CARRY हैं। निम्नलिखित सत्य तालिका में X, Y, Z इनपुट हैं और C और S CARRY और SUM हैं। More details click her Half-Subtractor in hi...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...