सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ms powerpoint presentation in hindi :powerpoint tutorial in hindi

 आज हम computers in hindi मे ms powerpoint presentation in hindi - powerpoint tutorial in hindi के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-

ms powerpoint presentation in hindi:-

1. Create to ms powerpoint presentation in hindi:-

यदि हम Power Point की सहायता से new presentation फाइल बनाना चाहते हैं तो इसमें फाइल बनाने के तीन तरीके मिलेंगे । पहला , दायीं ओर दिए गए टॉस्क पेज मेन्यू option के नीचे ब्लैंक प्रजेन्टेशन नामक विकल्प पर click करें । आपके सामने Layout चुनने के लिए मीनू स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इस Menu में अनेक प्रकार के Layout दिखाई देते हैं । आप जिस पर भी presentation बनाना चाहते हैं उसको select करें । इन Layouts में पहले तरीके को Text Layout कहते हैं ।
जिसमें हम केवल Text Type कर सकते हैं । दूसरी तरह के layout को Content Layout कहते हैं । इसमें Text नहीं होता है लेकिन इसमें object के साथ ग्राफिक्स फाइलें और Clip Art का उपयोग कर सकते हैं । तीसरे तरह में Text और Content दोनों को एक साथ प्रयोग किया जा सकता है । जिसके द्वारा फिल्म और वीडियो फिल्म का भी प्रयोग कर सकते हैं । जब Content डिजाइन क्लिक करेंगे तो वह डिजाइन मैन स्क्रीन में इस प्रकार दिखाई देगी।
यहाँ पर सबसे पहले Click to Add Field में click करके Title Type करना पड़ता है । उसके बाद कन्टेन्ट नामक Option में जायेंगे । यहाँ पर प्रत्येक विकल्प में छ : प्रकार के तत्त्व जोड़ने के लिए आइकन दिखाई देंगे । 
उदाहरण:- यदि Table जोड़ना चाहते हैं तो इसमें दिए हुए इन्सर्ट नामक आइकन पर click करेंगे ।
यदि इसमें मीडिया clip या वीडियो फिल्म जोड़ना चाहते हैं तो इसमें बने वीडियो कैमरे के निशान पर click करेंगे । इसके द्वारा हम वीडियो clip को जोड़ सकते हैं । इसके द्वारा इसमें डायग्राम और चार्ट , Photographs . Graphs और Clip An आदि सभी जोड़ सकते हैं । जब हम Clip Art को सलेक्ट करते हैं तब यह मीनू show होगा।
इसमें ऑफिस के उपलब्ध सभी प्रकार के Clip Arts की सूची होती है । साइड में दिए हुए Scroll Bar का उपयोग करके हम इनमें से मनचाही Clip को select कर सकते हैं । जिस clip को use में लेना चाहते हैं उस clip पर डबल click करना पड़ता है । जैसे ही हम डबल click करते हैं वह Clip Art चित्र की तरह से slide में आ जायेगा और साथ ही इसमें Modification करने के लिए एक Tool Bar भी दिखाई देगा ।

2. ms powerpoint save in presentation in hindi:-

जब presentation बिल्कुल तैयार हो जाती है तब उसको save करने के लिए File Menu के Save Command या Standard Tool Bar में Save बटन पर click करना होगा । इस प्रक्रिया के बाद Dialog Box Screen पर दिखाई देगा।
यहाँ पर पहले फोल्डर को select करेंगे उसके बाद File Name विकल्प में आकर फाइल का नाम Type करेंगे । इसके बाद इसमें Save As Type नामक option को खोलेंगे । यहाँ पर presentation के लिए Type या फॉर्मेट का चुनाव करना है । चुनाव करने के बाद Save बटन पर click करेंगे । इस प्रकार presentation computer की memory में हो save जायेगी । 

3.  Open old presentation (ms powerpoint presentation in hindi):-

पुरानो presentation को खोलने के लिए Power Point में दो विकल्प दिए हुए हैं । पहले विकल्प में हम File Menu के Open कमाण्ड का use कर सकते हैं और दूसरे विकल्प में Standard Tool Bar में दिए हुए Open lcon का प्रयोग कर सकते हैं या इनके अलावा की - बोर्ड की सहायता से Ctrl +0 को भी काम में लिया जा सकता है । Open कमाण्ड के चालू होते ही कम्प्यूटर की स्क्रीन पर फाइल खोलने के लिए डायलॉग बॉक्स show होगा ।
इसमें हम Presentation File का चुनाव करके Open Option पर click करेंगे । इसके तुरन्त बाद वह फाइल कम्प्यूटर की Screen पर खुल जायेगी ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...