सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Recovery technique in dbms । रिकवरी। recovery in hindi

 आज हम Recovery facilities in DBMS(रिकवरी)

 के बारे मे जानेगे रिकवरी क्या होता है? और ये रिकवरी कितने प्रकार की होती है? तो चलिए शुरु करतेे हैं-

Recovery in hindi( रिकवरी) :-

यदि किसी सिस्टम का Data Base क्रैश हो जाये तो उस Data को पुनः उसी रूप में वापस लाने अर्थात् उसे restore करने को ही रिकवरी कहा जाता है । 

recovery technique(रिकवरी तकनीक):-

यदि Data Base पुनः पुरानी स्थिति में ना आए तो आखिर में जिस स्थिति में भी आए उसे उसी स्थिति में restore किया जाता है । अतः रिकवरी का प्रयोग Data Base को पुनः पूर्व की स्थिति में लाने के लिये किया जाता है ताकि Data Base की सामान्य कार्यविधि बनी रहे । 
डेटा की रिकवरी करने के लिये यह आवश्यक है कि DBA के द्वारा समूह समय पर नया Data आने पर तुरन्त उसका Backup लेना चाहिए , तथा अपने Backup को समय - समय पर update करते रहना चाहिए । यह बैकअप DBA ( database administrator ) के द्वारा लगातार लिया जाना चाहिए तथा Data Base क्रैश होने पर इसे क्रमानुसार पुनः रिस्टोर कर देना चाहिए
Types of recovery ( रिकवरी के प्रकार ):-
1. Log Based Recovery
2. Shadow paging 
Restore

1. Log based Recovery: -

इस प्रकार की रिकवरी रिकॉर्डस के Login पर आधारित होती है । इन रिकॉर्ड्स को Log रिकॉर्ड भी कहा जाता है जब भी कोई transaction प्रारम्भ होता है तो प्रारम्भिक Log को record कर लिया जाता है । इसके अन्तर्गत Start flag a trans action identifier होता है । data Base में जब कोई भी data संग्रहित करने या उसे अपडेट करने का कार्य किया जाता है तो log record निम्नलिखित को संग्रहित करता है 
1. Transaction की पहचान संख्या 
2. वह डेटा जिस पर कार्य किया जा रहा है 
3. उस data की पुरानी Value 
4. उस डेटा की नई Value 
5. log record का प्रकार
एक ही data Base के एक log record के पास अन्य log record क पॉइंटर होता है जो कि अलग - अलग log रिकॉर्ड को पाइंट करता है । जब भी Commil या rollBack दिया जाता है तो Records स्थायी रूप से संग्रहित हो जाते हैं । log Record एक फाईल में संग्रहित होते हैं जिसे log file कहा जाता है । इन log फाईलों में वर्तमान Backup रखा जाता है । यह कार्य Data Base के द्वारा स्वतः किया जाता है । इस प्रकार का बैकअप प्रयोगकर्ता को लेने की आवश्यकता नहीं होती है ।
Data Base को पूर्णत : Restore करने के लिये DBA पहले समस्त offline Backup को Restore करता है तथा उसके बाद समस्त ऑनलाईन Backup को Restore करता है , इससे log फाईलें अपनी पूर्व की स्थिति में आ जाती हैं । Data Base log file व data को संग्रहित करता है । log फाईलों में Transcation ( ट्रांजेक्शन ) के विवरण का बैकअप रखा जाता है तथा data फाईलों में उससे संबंधित वास्तविक data को रखा जाता है । इसके अन्तर्गत मुख्यतः दो विधियाँ अपनायी जाती है 
 ( i ) Deferred update 
( ii ) Immediate update

2. Shadow paging:-

तार्किक रूप से data Base एक निश्चित size के Block में बंटा होता है जिन्हें pages कहा जाता है । Database तार्किक रूप में विभाजन होता है इनका साईज Data Base पर आधारित होता है । एक data Base में कई pages हो सकते हैं जिनकी क्रम संख्या एक से प्रारम्भ होती है । data page किसी विशिष्ट क्रम में संग्रहित नहीं होते हैं । इन्हें ढूँढने के लिये page table का use किया जाता है । एक ट्रांजेक्शन की प्रक्रिया के द्वारा दो प्रकार के pages को बनाया जाता है । 
( 1 ) Current 
( 2 ) Shadow
जब एक ट्रांजेक्शन प्रारम्भ होता है तो दोनों Pages की Table Identical हो जाती हैं ट्रांजेक्शन के दौरान shadow page में कोई बदलाव नहीं आता है । कोई data संग्रहित करने वाले operation से current page में बदलाव लाये जा सकते हैं । data page को ढूँढने के लिये समस्त ट्रांजेक्शन Current Page Table का Use करते हैं । Shadow Page स्थायी माध्यम में संग्रहित किया जाता है । स्थायी माध्यम से अभिप्राय स्थायी Memory से है । इससे यह फायदा है कि यदि किसी ट्रांजेक्शन के दौरान सिस्टम फेल हो जाये तो data Base को रिकवर किया जा सके । Current पेज अस्थायी मैमोरी में संग्रहित किया जाता है यदि सिस्टम फेल हो जाये तो ऐसी स्थिति में वह data स्वत : ही delete हो जाएगा तथा undo की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

half adder and full adder in hindi

  आज हम  computer in hindi  मे  आज हम half adder and full adder in hindi - computer system architecture in hindi   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं-   के बारे में जानकारी देगे क्या होती है तो चलिए शुरु करते हैं- half adder and full adder in hindi:- 1. half adder in hindi 2. full adder in hindi  1. Half adder in hindi:- half adder  सबसे basic digital arithmetic circuit 2 binary digits का जोड़ है।  एक combination circuit जो दो bits के arithmetic जोड़ को display करता है उसे half adder कहा जाता है।   half adder के इनपुट variable को Augend और addend bits कहा जाता है। आउटपुट योग और Carrie को बदलता है। दो आउटपुट variable Specified करना आवश्यक है क्योंकि 1 + 1 का योग बाइनरी 10 है, जिसमें दो अंक हैं। हम दो इनपुट वेरिएबल्स के लिए x और y और दो आउटपुट वेरिएबल के लिए S (योग के लिए) और C (कैरी के लिए) असाइन करते हैं। C output 0 है जब तक कि दोनों इनपुट 1 न हों। S आउटपुट योग के कम से कम महत्वपूर्ण बिट ...

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा

महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-1:- कुंभ मेला दुनियां में आस्था और आध्यात्मिकता की सबसे असाधारण अभिव्यक्तियों में से एक है, जो भारतीय संस्कृति और धर्म के शाश्वत सार को दर्शाता है। यह हिंदू परंपराओं में गहराई से निहित एक पवित्र तीर्थयात्रा है, जहाँ लाखों भक्त, साधु- सन्त (पवित्र पुरुष), विद्वान् और साधक ईश्वर में अपनी सामूहिक आस्था का उत्सव मनाने के लिए एकत्र होते हैं। जहां राष्ट्रीय एकात्मता और सामाजिक समरसता के सहज दर्शन होते हैं।* यह स्मारकीय आयोजन महज धार्मिक उत्सव की सीमाओं से परे जाकर भक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक जागृति के जीवंत संगम के रूप में विकसित होता है। महाकुंभ-आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिकता की यात्रा-2:- चार पवित्र स्थानों- हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन - पर चक्रीय रूप से आयोजित होने वाला कुंभ मेला सत्य और मोक्ष की शाश्वत खोज का प्रतीक है। इन स्थानों को मनमाने ढंग से नहीं चुना जाता है; वे प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों और आकाशीय संरेखण से आंतरिक रूप से जुड़े हुए हैं, जो इन पर्वों को गहन आध्यात्मिक महत्त्व देते हैं। प्रत्येक स्थल नदियों या तीर...

sql notes in hindi pdf

SQL notes in hindi pdf:- what is sql in hindi (sql क्या है?):- Introduction of sql in hindi:- इस  Oracle  Database के अन्दर डाटा एक्सेस करने के लिए सभी programs और user को  स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लेंग्वेज SQL  का प्रयोग करना होता है । SQL कमांड्स का ऐसा set है , जिसे लगभग सभी  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  द्वारा Recognize किया जाता है। इस SQL का पहला Commercial रूप से उपलबध पहला Implementation 1979 में रिलेशनल सॉफ्टवेयर Incorporation ने जारी किया था और जिसे आज ऑरेल कॉर्पोरेशन के रूप में जाना जाता है । इस तरह  Oracle  ही शुरूआती  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  है , जिसने SQL का उपयोग शुरू किया । इस SQL का उपयोग ज्यादातर  रिलेशनल डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (RDBMS)  के लिए एक standard बन गया है । हालांकि Application program और ऑरेकल टूल users को सीधे SQL का उपयोग किए बिना डाटाबेस एक्सेस करने की अनुमति देते हैं और इन application को users की Request execute करते समय SQL का उपयोग करना होता है । यह स्ट्रक्चर्ड क्वेरी...